प्रेमी जोड़ा नीचे उतरा, ट्रेन में छूटा 10.76 लाख का बैग : जोधपुर से शादी के लिए निकला 19 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय किशोरी मेड़ता रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनका बैग कोच में ही छूट गया। बैग में 10 लाख 76 हजार 30 रुपए नकद, जेवर, आईफोन-15 प्रो, स्मार्टवॉच समेत कीमती सामान था। सूचना पर आरपीएफ ने नागौर पहुंचते ही ट्रेन के सामान्य कोच में तलाश शुरू की और सीट के पास से बैग बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों के परिजनों ने डांगियावास और बनाड़ थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में बनाड़ थाना पुलिस दोनों को बरामद बैग व सामान सहित अपने साथ ले गई।
Jalor, Jalor | Aug 20, 2026