🚨 मुरैना: स्कूल में तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, शिक्षकों की लापरवाही पर उठे सवाल।
मुरैना जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवलाल का पुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद कथित तौर पर शिक्षक विद्यालय से चले गए। इसके बाद तिरंगा जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सम्मान दे रहा है, वहीं विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के इस तरह जमीन पर पड़े होने से शिक्षकों की जिम्मेदारी और लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। 🇮🇳
#मुरैना #स्वतंत्रतादिवस #तिरंगा #राष्ट्रीयध्वज #शिक्षक लापरवाही मध्यप्रदेश Morena IndependenceDay