Public App Logo
Profile Picture

Hello Chambal

@hellochambal01
2779Followers
2Following
मुरैना नगर निगम चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट,

मुरैना नगर निगम में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नेता विनीत कंसाना ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि नगर निगम की लेखा शाखा में अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते। उनके अनुसार, ठेकेदारों के भुगतान से संबंधित कार्य कथित तौर पर कार्यालय के बाहर से संचालित किए जा रहे हैं।

विनीत कंसाना ने 25 प्रतिशत कमीशन के कथित लेन-देन का आरोप लगाते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मामले की जांच की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ही कर्मचारी को कई विभागों की जिम्मेदारी सौंपना व्यक्तिगत लाभ से जुड़ा हो सकता है। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी भी अपनी सीट पर मौजूद नहीं रहते, जिससे नगर निगम में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एंकर स्क्रिप्ट:

मुरैना के पोरसा में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी रोहित सिंह तोमर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मुरैना के बागचीनी थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आसन नदी की रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। मामले में खनिज अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मध्य प्रदेश सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में शुरू किए गए सांदीपनि शासकीय स्कूल बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।
इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, खेलकूद, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बेहतर कक्ष, हवादार वातावरण और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है।
खास तौर पर गरीब, मजदूर और किसान परिवारों के बच्चों के लिए कम खर्च में बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के बच्चे आगे बढ़ें और मध्य प्रदेश का नाम देशभर में रोशन करें।
मुरैना में जमीन की मेड को लेकर विवाद, फायरिंग-पथराव, 3 घायल

मुरैना के पोरसा थाना क्षेत्र के बड़ी की जोटई गांव में जमीन की मेड पर लकड़ी गाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल अंशुल के हाथ में गोली लगने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ लोगों को राउंडअप किया है, जबकि घायलों की चोटों की स्थिति मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
मुरैना -फैक्ट्रीयों के वेस्टेज केमिकल युक्त पानी से नदियों का पानी हुआ प्रदूषित।

मुरैना के बानमोर औद्योगिक क्षेत्र से प्रदूषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ फैक्ट्रियों से केमिकल युक्त वेस्टेज पानी टैंकरों के जरिए रात के अंधेरे में सांक नदी के किनारे छोड़ा जा रहा है। जिस नदी में रहने वाले जलीय जीवों पर बुरा असर पड़ रहा है और नदी भी जहरीली होती जा रही है, इस पानी को पीने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है लेकिन फैक्ट्री संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है, कई बार शिकायतें की गई और सैंपल भी दिए गए लेकिन फैक्ट्री के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की आज फिर 
शिकायत के बाद मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ग्वालियर से जांच के लिए पहुंची। शिकायतकर्ता रामचित्र सिंह गुर्जर महाना ने टीम को मौके पर ले जाकर प्रदूषित पानी के सैंपल भरवाए और निष्पक्ष जांच के साथ दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
मुरैना: चम्बल संभाग के आयुक्त श्री सुरेश कुमार 30 सितंबर को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। चम्बल भवन में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
मुरैना में कांग्रेस का प्रदर्शन
मुरैना में जिला कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महादेव नाका से पुरानी कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन चस्पा किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज तोमर, शहर अध्यक्ष गजेंद्र जाटव, विधायक दिनेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुरैना के अम्बाह में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चार नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत करीब 3 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
मुरैना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट और गंभीर मारपीट के मामले में 5 माह से फरार चल रहे ₹1500 के ईनामी आरोपी राजाराम उर्फ महेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
IAS छोड़ने वाली दिव्या मित्तल ने वीडियो जारी कर खत्म किया सस्पेंस।
दिव्या मित्तल ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक सेवा छोड़ने का फैसला क्यों लिया। अब वे उत्तर प्रदेश में राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय होने जा रही हैं। वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैसले की वजह भी सामने रखी है।
मुरैना: श्री शनिश्चरी अमावस्या मेले से पहले कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने मेला स्थल की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। 9 और 10 अक्टूबर को होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बंद पड़ी तीन हाईमास्ट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए हैं।
श्योपुर के जानपुरा गांव में रास्ते से निकलने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों और सरियों से हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo#morena#viralreel#facebookcontent#shyopur nis:value=viralvideo#morena#viralreel#facebookcontent#shyopur nis:enabled=true nis:link/>
मुरैना — अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई।
सिविल लाइन पुलिस ने चंबल की अवैध रेत से भरी ट्रॉली और रैकी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें जब्त कीं। पुलिस के मुताबिक जब्त मशरूका की कीमत करीब 2.03 लाख रुपये है। ट्रॉली को राजसात की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंपा गया।
मुरैना — अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक।
डीआईजी चंबल रेंज सुनील कुमार जैन ने पुलिस लाइन में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली। हत्या, लूट, महिला अपराध, साइबर अपराध, अवैध रेत और शराब सहित लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
मुरैना - जनसुनवाई में 272 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में नागरिकों की शिकायतें सुनीं। 40 आवेदनों को टीएल में दर्ज कर संबंधित विभागों को भेजा गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।
मुरैना - छेड़छाड़ के आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार।
पहाड़गढ़ थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित आरोपी जन्डेल सिंह यादव को अपराध दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
मुरैना 2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
कोतवाली पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी आरोपी अकबर को यादव कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
भोपाल में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। संघ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, TET परीक्षा प्रक्रिया सरल करने, ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, 65 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु और सभी संवर्गों में पदोन्नति की मांग रखी। संघ ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश देने का आग्रह किया।
मुरैना - 4 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी-नकबजनी के मामले में फरार चल रहे ₹4,000 के इनामी आरोपी राजा खां को राजस्थान के मनिया से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
नेपाल में फिर कुदरत का कहर! 🌧️
मलांग क्षेत्र में भारी भूस्खलन से कई घर तबाह हो गए। अचानक हुए भूस्खलन से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। राहत और बचाव कार्य की जानकारी का इंतजार है।
मुरैना: रेत उत्खनन के वीडियो वायरल होने के बाद,,चंबल में अवैध रेत पर प्रशासन का सख्त एक्शन
चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा ने देर रात करीब साढ़े तीन घंटे तक विभिन्न गांवों और मार्गों का निरीक्षण किया।
नायकपुरा, सराय का पुरा, कुल्हाड़ा और गडोरा सहित SAF चौकियों का जायजा लेकर अधिकारियों को रेत के अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने और वाहनों की लगातार जांच के निर्देश दिए गए।
मुरैना -मुरैना में दूषित पानी को लेकर कांग्रेस नेता की अपील
मुरैना विधानसभा क्षेत्र के बानमोर, सीतापुर और जड़ेरुआ औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले वेस्टेज वाटर को लेकर कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने चिंता जताई है। उन्होंने स्थानीय नदियों सांक और आसन को प्रदूषण से बचाने के लिए क्षेत्रवासियों से जागरूक होने की अपील की।
महाना ने आरोप लगाया कि फैक्ट्रियों का दूषित पानी नदियों में छोड़े जाने से मानव जीवन और पशुधन पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
उज्जैन: छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के एक हिस्से को स्वेच्छा से हटाए जाने को लेकर शहर काजी खली कुर्रे रहमान और कलेक्टर रोशन सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि सिंहस्थ की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए समाजजनों के सहयोग से यह हिस्सा हटाया जा रहा है। अधिकारियों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
उज्जैन -उज्जैन में मस्जिद विवाद पर तनाव के बाद स्थिति सामान्य
उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर विरोध के दौरान पुलिस और समाजजनों के बीच झड़प की स्थिति बनी। प्रशासन और समाजजनों ने बैठक कर रास्ता निकाला। दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।