खाद के लिए किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी गेट पर जड़ा ताला
मुरैना में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने सोमवार सुबह कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों का आरोप है कि वे रात 3 बजे से सोसायटी के बाहर खाद के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन सुबह 9:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे। गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि खाद मिलने तक मंडी का गेट नहीं खुलेगा। गेट बंद होने से फसल बेचने पहुंचे अन्य किसान भी परेशान हुए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
#morena #मुरैना #खाद #किसान