Public App Logo
जमीन विवाद में बंदूक निकालने का आरोप, फायरिंग से मचा हड़कंप सुमावली। लोहबसई गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि विवाद के बाद एक व्यक्ति बंदूक लेकर सरनाम सिंह गुर्जर के घर के सामने पहुंचा और फायर कर दिया। बताया गया है कि सरनाम सिंह गुर्जर का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस वाहन के गांव से रवाना होने के बाद सामने वाले पक्ष का एक व्यक्ति बंदूक लेकर सरनाम सिंह के घर के सामने पहुंच गया और फायर कर दिया। सरनाम सिंह के मुताबिक, फायरिंग होते ही घर में मौजूद लोग घबराकर अंदर छिप गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। - Morena Nagar News