आंगनवाड़ी कर्मियों का फूटा गुस्सा, 30 हजार मानदेय और स्थायी करने की मांग
भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनवाड़ी कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 30 हजार, जबकि सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों का मानदेय 20 हजार रुपये करने की मांग की गई। साथ ही सभी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा, ग्रेच्युटी और 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
#AnganwadiWorkers #Anganwadi #AnganwadiEmployees #Honorarium #SalaryHike
Dungarpur, Dungarpur | Aug 18, 2026