प्रतापगढ़। केसरियावाद थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन में हेड कांस्टेबल महेश चंद्र की टीम ने 3 अक्टूबर की रात मोहर माता तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरे ट्रैक्टर को रोका। अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर भागा चालक प्रकाश मीणा (28), निवासी पारसोला, पुलिस की विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#PratapgarhPolice #PratapgarhNews #IllegalMining #BajariMafia #PoliceAction
Dungarpur, Dungarpur | Oct 4, 2026