बांसवाड़ा-उदयपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत, ड्राइवर फरार
बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर सुंदनी के पास रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रोडवेज बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान समीर (18) पुत्र रूपलाल यादव और नीलेश (16) पुत्र विट्ठल यादव के रूप में हुई है। दोनों स्कूली छात्र थे और बांसवाड़ा से कपड़े खरीदकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मोटागांव थाना पुलिस पहुंची और यातायात सुचारू करवाया।
#banswara #accident #BanswaraNews #cut2cutlive