डूंगरपुर। शहर की कोतवाली पुलिस ने कॉलोनियों से पानी के मीटर चुराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 42 मीटर बरामद किए हैं। आरोपी दिन में कचरा बीनने के बहाने रेकी करते थे और रात में सूने व अंधेरे घरों से मीटर चुरा लेते थे। कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मामून नक्शब की रिपोर्ट पर पुलिस ने 80 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर गामड़ा ब्राह्मणिया निवासी अर्जुन, ढेलाणा की रमीला, धंबोला की पूजा और पाटिया खेड़ा निवासी भैरूलाल को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि मीटर से निकलने वाले पीतल को कबाड़ी को बेचा जाता था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
#DungarpurPolice #DungarpurNews #CrimeNews #PoliceAction #CCTV