गांधी जयंती पर ड्राई डे के बावजूद लोहा मंडी में शराब बिक्री का आरोप, बहादुरगंज चौकी से चंद कदम दूर उड़े नियमों के परखच्चे *
* शाहजहांपुर। * राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर घोषित
ड्राई डे के बावजूद थाना सदर बाजार क्षेत्र की लोहा मंडी में देसी शराब की कथित बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहादुरगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित देसी शराब की दुकान का शटर बंद होने के बावजूद बाहर थैलियों में शराब बेची जाती रही।
शासन के आदेशानुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 26 जनवरी, 15 अगस्त और 14 अप्रैल को प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी रहती है। बावजूद इसके लोहा मंडी में नियमों को ताक पर रखकर बिक्री का आरोप लग रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चौकी इतनी नजदीक है तो पुलिस और आबकारी विभाग की गश्त के बावजूद यह कथित बिक्री कैसे होती रही, यह जांच का विषय है। इस घटना से आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2026