हरदोई: बाढ़ के बीच रिहायशी इलाके में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप; वन विभाग ने रेस्क्यू कर पाया काबू
हरदोई क्षेत्र में बाढ़ के हालातों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय मगरमच्छ बहकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। आबादी वाले क्षेत्र में मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत और सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर वन विभाग की टीम ने विशालकाय मगरमच्छ को रस्सियों की मदद से सुरक्षित काबू में कर लिया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2026