काठमांडू: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खौफनाक तस्वीर और वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नदी किनारे बना एक पक्का मकान ताश के पत्तों की तरह ढहकर उफनती हुई नदी में समा गया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी रेड अलर्ट जारी करते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। आपदा प्रबंधन और स्थानीय रेस्क्यू टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Nepal #Landslide