सम्भल में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय सम्भल द्वारा कैम्प कार्यालय (आवास) पर किया गया ध्वजारोहण वीडियो को शेयर करने की अपील
दूसरी ख़बर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा पुलिस लाइन बहजोई में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ
तीसरी ख़बर सम्भल में सभी देशवासियों को वह क्षेत्र वासियों क स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन संभल जिला अध्यक्ष जीशान खान सराय तरीन जनपद सम्भल
यूपी के जनपद सम्भल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कैम्प कार्यालय (आवास) पर शपुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा ध्वजारोहण कर मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को नमन करते हुए शहीदों को याद किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को देश की आजादी तथा अखण्डता की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई तथा सभी को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। *दरअसल हम आपको बताते चले जनपद सम्भल में* स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सम्भल द्वारा पुलिस लाइन बहजोई में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ,स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा पुलिस लाईन बहजोई में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया । ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश के प्रति पूर्ण समर्पण एवं अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सदैव निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।महोदय ने इस अवसर पर समस्त पुलिस कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त स्वतंत्रता हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर है। राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सेवा में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन के विश्वास को और मजबूत बनाए तथा अपने आचरण एवं कार्यशैली से पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा उठाएं । इस अवसर पर महोदय द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य/श्रेष्ठ योगदान देने वाले निम्नलिखित पुलिस कर्मियों 1.उ0नि0 राजाराम, रिट सैल को प्रसंशा चिन्ह (रजत) डीजीपी उ0प्र0, तथा 2. आरक्षी नीरज कुमार (डायल 112 पीआरवी 1422), 3. हो0गा0चालक कल्लू सिंह(डायल 112 पीआरवी 1422), 4. हे0का0 मौ0 यूनुस (डायल 112 पीआरवी 5992), 5. हे0का0 विजेन्द्र सिंह (डायल 112 पीआरवी 5992), 6. आरक्षी कृष्णपाल (डायल 112 पीआरवी 5992), 7. आरक्षी चालक ललित कुमार(डायल 112 पीआरवी 5992), 8. हो0गा0 चालक मुरारी लाल(डायल 112 पीआरवी 5992), 9. हे0का0 रविन्द्र कुमार(डायल 112 पीआरवी 5992 ) को डीजी-112 का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस कार्मिकों के मध्य मिष्ठान का वितरण किया गया तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति उत्साह एवं प्रतिबद्धता का भाव देखने को मिला । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी महोदया बहजोई स्तुति सिंह, क्षेत्राधिकारी अजित सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। एवं
सम्भल में थाना हयात नगर क्षेत्र के सराय तरीन में सभी देशवासियों को वह क्षेत्र वासियों क स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन संभल जिला अध्यक्ष जीशान खान ने कहा 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि आजादी की अनगिनत कुर्बानियों को याद हे तिरंगा हमें वतन से मोहब्बत और अपने फर्ज की याद दिलाता है देश के वीर सपूतों को दिल से नमन कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उघमिता विकास केंद्र संभल डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज संभल जिला मैनेजर राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन संभल जेला अध्यक्ष जीशान खान गुडूवह समस् स्टाफ ने 1 5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी वह मिठाई बाटी जनपद सम्भल