बुखारी विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता रैली आयोजित
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पीएमश्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल बुखारी में नशामुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन ने बताया कि विद्यार्थियों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता विकसित करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा नशामुक्ति की शपथ ली गई तथा सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को संदेश दिया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
5 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026