अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ढेगदा स्थित आदिवासी कन्या परिसर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्योपुर श्रीमती रीना आशीष मीणा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती कृष्णा गुप्ता मौजूद रहीं। इसके अलावा कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री पवनजीत सिंह अरोरा, सुपरवाईजर श्रीमती हेमलता पाराशर एवं श्रीमती सुषमा सोनी आदि उपस्थित रहें।
इस अवसर पर बालिका शिक्षा तथा सशक्त बालिका पर आधारित चित्रकलां प्रतियोगिता का आयोजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के लिए गुडिया भिलाला, द्वितीय पुरस्कार के लिए सरस्वती आदिवासी, तृतीय पुरस्कार के लिए पायल को पुरस्कार प्रदान किये गये। इसके साथ ही मन्ती भील, नविका आदिवासी, ललिता पटेलिया, कु. वर्षा को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur