उमेश यादव के घर पुलिस ने डुग्गी-मुनादी कर चस्पा किया नोटिस
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर वांछित अभियुक्त उमेश यादव निवासी परसाजागीर के घर डुग्गी-मुनादी कराई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में लाउडस्पीकर से उद्घोषणा की और न्यायालय के आदेश की प्रति अभियुक्त के घर चस्पा की। अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की।
Basti, Basti | Oct 14, 2026