*कासगंज: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत एसपी ने कुष्ठ आश्रम पहुँचकर बाँटे फल, मिष्ठान और वस्त्र, मानवता की मिसाल पेश की*
*उत्तर प्रदेश कासगंज, 14 अक्टूबर 2026*
शासन के निर्देशों पर महिलाओं, बच्चों एवं समाज के वंचित वर्गों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे *'मिशन शक्ति फेज-6'* के अंतर्गत आज कासगंज पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय पहल की।
पुलिस अधीक्षक कासगंज *ओ.पी. सिंह* द्वारा सोरों स्थित कुष्ठ आश्रम पहुँचकर निराश्रित लोगों से मिलकर फल, मिष्ठान एवं वस्त्र वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ *क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री अंचल चौहान* एवं *प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों श्री लोकेश भाटी* भी पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान एसपी श्री ओ.पी. सिंह ने आश्रम में रह रहे प्रत्येक निराश्रित, वृद्ध और बीमार व्यक्ति के पास जाकर उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने सभी को अपने परिवार के सदस्यों की तरह स्नेह, आदर और सम्मान देते हुए फल-मिठाइयाँ और वस्त्रों का वितरण किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज ने कहा कि *खाकी का मुख्य ध्येय केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना या अपराधियों को पकड़ना ही नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निराश्रित, असहाय और उपेक्षित लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।*
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं, बच्चों और समाज के ऐसे वंचित वर्गों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए ऐसे मानवीय और सेवा कार्य भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला या असहाय न समझे।
पुलिस अधीक्षक के इस पारिवारिक और संवेदनशील व्यवहार को पाकर आश्रम के सभी निवासी भावुक हो उठे और पुलिस प्रशासन की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
MYogiAdityanath
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 14, 2026