Public App Logo
Profile Picture

Journalist Rk Giri

@journalistrkgiri
737Followers
1Following
ब्रेकिंग बस्ती..............

एक बार फिर मोबाइल टावर पर युवती के चढ़ने का मामल आया सामने 

युवती के टावर पर चढ़ने से मौके पर मचा हड़कंप।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़।

युवती को टावर पर देख लोगों में मची अफरा-तफरी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

युवती को समझाने का पुलिस के रही है प्रयास।

काफी देर से टावर पर चढ़कर बैठी हुई युवती।

पुलिस और स्थानीय लोग युवती को नीचे उतारने में जुटे।

युवती के टावर पर चढ़ने की वजह नहीं हुई अभी तक स्पष्ट।

मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस की निगरानी जारी।

पुलिस द्वारा कुछ पूछने पर टावर के ऊपर चढ़ती जा रही है युवती।

वॉटर गंज थाना क्षेत्र के वाल्टरगंज मार्केट के पीछे लगे टावर की है पूरी घटना।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एसआरडी हॉस्पिटल में बृहद रक्तदान शिविर

बस्ती। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एसआरडी हॉस्पिटल, गांधी नगर, निकट खैर इंटर कॉलेज, बस्ती में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान कर महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, बस्ती के ब्लड बैंक को रक्त उपलब्ध कराया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, रक्त की आवश्यकता और उपलब्धता के बीच की कमी को दूर करने में अपना योगदान देना तथा स्थानीय ब्लड बैंकों को मजबूत बनाते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा।
डॉ. रोहन दूबे निदेशक एस आर डी हॉस्पिटल की अगुवाई में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एस पी चिल्ड्रेन्स एकेडमी की निदेशिका व समाजसेविका राखी दूबे ने किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। शिविर में राखी, विष्णु कुमार शुक्ल, अनुराग पांडेय, प्रशांत मिश्र, इंद्रमणि मिश्र, विजयकांत दूबे, रमन शुक्ल, साधना मिश्रा, संदीप, घनश्याम, संजय पाल, सत्यम यादव, अंबिका चौधरी, भोलानाथ चौधरी, सीए अभिषेक मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार वर्मा अनुराग शुक्ल एवं पंकज त्रिपाठी ने रक्तदान किया।
शिविर के शुभारंभ के अवसर पर राखी दूबे ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन एवं अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर रक्त की उपलब्धता जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति की महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
एस आर डी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रोहन दूबे ने कहा कि रक्तदान केवल किसी व्यक्ति की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय जिम्मेदारी का भी परिचायक है।
प्रबन्धक एस आर डी हॉस्पिटल अनुराग पांडेय ने कहा ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और बस्ती के ब्लड बैंक को पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना निरंतर प्रयास का हिस्सा रहेगा।
एसआरडी हॉस्पिटल की ओर से डॉ. अश्विनी शुक्ल एवं पिंकी उपस्थित रहीं। वहीं महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की ओर से डॉ. सुमित शुक्ला मेडिकल ऑफिसर, गोविंद शुक्ला काउंसलर, राजेश लैब टेक्नीशियन, अनिल कुमार नर्सिंग ऑफिसर, मदन सिंह लैब असिस्टेंट एवं इस्मत फार्मासिस्ट ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
महिला मोर्चा बस्ती जिलाध्यक्ष रोली सिंह को बनाया गया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए रामानंद नन्हे
न्याय मार्ग पर जाम से निजात के लिए वन-वे व्यवस्था लागू
बस्ती। न्याय मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने वन-वे व्यवस्था लागू की है। अब पानी की टंकी की ओर से चार पहिया वाहनों को न्याय मार्ग पर प्रवेश नहीं मिलेगा। कचहरी, पुलिस कार्यालय और विकास भवन जाने वाले वाहन पकौड़ी चौराहे से प्रवेश करेंगे। पानी की टंकी मार्ग पर पुलिस व यातायात टीम तैनात की गई है। सीओ यातायात कुलदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के कार्यकाल को विकास व प्रयास के नजरिए से आप 10 में से कितने अंक देंगे? कमेंट्स करें...
हरैया में ज्वैलर्स की दुकान से चोरी, चोर को दुकानदारों ने दबोचा

बस्ती। हरैया कस्बे की गल्ला मंडी में ज्वैलर्स की दुकान से चांदी का सामान और नकदी चोरी कर भाग रहे एक शातिर चोर को दुकानदार ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर हरैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। घटना हरैया थाना क्षेत्र की गल्ला मंडी की बताई जा रही है।
डीएसी व्यवस्था बेअसर! सन गैस एजेंसी महराजगंज में सिलेंडर के लिए लंबी कतारों से उपभोक्ता नाराज

डीएसी नंबर का नियम भी बेअसर, उपभोक्ताओं का आरोप-गोदाम पर करना पड़ता है घंटों इंतजार

बस्ती। गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन महराजगंज स्थित सन गैस एजेंसी पर जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए आज भी उन्हें लंबी कतार में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई है कि पर्ची कटवाने की आवश्यकता नहीं है। डीएसी नंबर देकर उपभोक्ता गाड़ी से कहीं भी सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि मौके पर यह व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आती। डीएसी नंबर देने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए गोदाम पर पहुंचकर लाइन में लगना पड़ता है।
गिरजा शंकर  अध्यक्ष, डॉ0 दुर्गा प्रसाद मंत्री निर्वाचित
शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी, अधिवेशन में शिक्षकों के योगदान, चुनौतियों पर विमर्श
बस्ती। बुधवार को  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय इकाई गौर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन ब्लाक सभागार गौर सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देता है। देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करता है।
     जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतांत्रिक और पारदर्शी व्यवस्था इसका मूल हैं। अधिवेशन को सह संयोजक  विजय प्रकाश चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी, बाबूराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह, नरेंद्र प्रताप वर्मा, चंद्रभान चौरसिया आदि ने संबोधित किया।
 अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक महेश कुमार और रमेश चन्द्र चौधरी की देख रेख में संपन्न   हुये । चुनाव में गिरजा शंकर चौधरी अध्यक्ष, डॉ0 दुर्गा प्रसाद सिंह मंत्री, सुनील कुमार कन्नौजिया कोषाध्यक्ष, नागेन्द्र प्रताप वर्मा  संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। प्रेमनाथ और ज्ञानदास चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद दिनेश कुमार मौर्य,भीम सिंह,अवधेश कुमार वर्मा, राजेश यादव और बिंदु वर्मा चुनी गई। संगठन मंत्री के रूप में रणजीत, ओमजी माथुर, उमेश कुमा,अखिलेश मौर्य और साधना गुप्ता निर्वाचित हुई जबकि प्रचार मंत्री अतुल शर्मा, आशीष वर्मा,लक्ष्मीना वर्मा, सुदर्शन भारती और अकाउंटेंट  उमेश कुमार, ऑडिटर जयदत्त व मीडिया प्रभारी सत्य नारायण गुप्ता चुने गये। संरक्षक के रूप में गंगा प्रसाद कन्नौजिया को दायित्व सौंपा गया।
     अधिवेशन और चुनाव में  इन्द्रसेन मिश्रा,राम भरत वर्मा, राजेश चौधरी,मित्रसेन यादव, शोभाराम वर्मा, हरिमूर्ति वर्मा, अजय प्रताप चौधरी, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, बलराम चौधरी, अवध नारायण वर्मा, के.के. वर्मा उर्फ गुड्डू,विजय प्रकाश वर्मा,अनूप कुमार चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, सुनील मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा और भीम सिंह सहित अनेक  शिक्षक शामिल रहे।
ई लेव चक्रवात में भी कांर हो रहा था???🤔🤔
<nis:link nis:type=tag nis:id=बस्ती nis:value=बस्ती nis:enabled=true nis:link/>  मनौरी चौराहे के पास में एक व्यक्ति ने लगाई ग**हरे पानी में छ**लांग, घंटों से त**लाश जारी!
बस्ती: भाजपा नेता चन्द्र मणि पाण्डेय ने खोल दी गौशाला के बदहाली की पोल,आपकी क्या राय है।..
2027 चुनाव में कायस्थ पार्टी क्या बढ़ाएगी BJP की टेंशन, बस्ती में देखिए क्या बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष....
<nis:link nis:type=tag nis:id=बस्ती nis:value=बस्ती nis:enabled=true nis:link/> ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम त्रिपाठी के नेतृत्व में झोलाझाप डॉक्टरों ने गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला को सौंपा ज्ञापन,प्रशिक्षण व रजिस्ट्रेशन की मांग
<nis:link nis:type=tag nis:id=बस्ती nis:value=बस्ती nis:enabled=true nis:link/> :बड़ेबन पुलिस चौकी में अनियंत्रित क्रेन घुसी, दीवार और 2 बाइक क्षतिग्रस्त
प्रभारी मंत्री ने सौंपी 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि

बस्ती: जनपद में अतिवृष्टि एवं तेज आंधी-तूफान के कारण हुई जनहानि के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के माननीय मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।
प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर बाजार चौबाह पहुंचकर तेज आंधी-तूफान के कारण टीन शेड (झोपड़ी) गिरने से मृत मोती पुत्र खेंदू के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मोती रात्रि में अपने टीन शेड में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान के कारण टीन शेड गिर गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
इसी क्रम में ग्राम बलुआ निवासी प्रशान्त पुत्र घनश्याम की सर्पदंश से हुई मृत्यु पर प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनके परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने दोनों शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

इसके उपरांत सर्किट हाउस सभागार में प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि एवं आंधी-तूफान से उत्पन्न परिस्थितियों तथा राहत कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त बाढ़ चौकियां सक्रिय रहें तथा नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत से जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो पाई है, वहां मैनपावर बढ़ाकर अधिकतम कल तक विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। वहीं उपनिदेशक कृषि को वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं एवं राहत का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि, आंधी-तूफान एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार, एस ई विद्युत मोहम्मद खालिद,सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को मिला गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

बस्ती। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का विशेष महत्व है। उन्होंने मुख्य आरक्षी को भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
लगातार बारिश और तूफान से किसानों की फ़सलों भारी नुकसान

 <nis:link nis:type=tag nis:id=कप्तानगंज nis:value=कप्तानगंज nis:enabled=true nis:link/> क्षेत्र के खजुरिया मिश्र गांव में युवा किसान प्रमोद कुमार चौधरी के खेत में तेज हवाओं के चलते करीब 600 केले के पौधे टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे प्रमोद को लगभग 2.5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं जनपद में धान और गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है।

🌾 मौसम की मार ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्रभावित किसान फसल नुकसान के सर्वे और उचित सहायता की उम्मीद लगाए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बस्ती nis:value=बस्ती nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कप्तानगंज nis:value=कप्तानगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=केलेकीखेती nis:value=केलेकीखेती nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=केलेकीफसल nis:value=केलेकीफसल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फसलनुकसान nis:value=फसलनुकसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तूफान nis:value=तूफान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धान nis:value=धान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गन्ना nis:value=गन्ना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कृषि nis:value=कृषि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसानकीमेहनत nis:value=किसानकीमेहनत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=basti nis:value=Basti nis:enabled=true nis:link/>
हरैया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गिरा पेड़, काफी देर तक यातायात रहा प्रभावित
<nis:link nis:type=tag nis:id=एलर्ट nis:value=एलर्ट nis:enabled=true nis:link/> : अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश ....
<nis:link nis:type=tag nis:id=बस्ती nis:value=बस्ती nis:enabled=true nis:link/> भारी बारिश के अलर्ट के चलते 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
<nis:link nis:type=tag nis:id=बस्ती nis:value=बस्ती nis:enabled=true nis:link/> लगातार हो रही बारिश में बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें......
बारिश के बाद हाल ए जिला अस्पताल..
मायावती का बड़ा सियासी दांव, ईशान आनंद को मिली जिम्मेदारी; विपक्षी खेमे में बढ़ी बेचैनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी ने संगठन के स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। 23 सितंबर को लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। ईशान को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब उनके बड़े भाई आकाश आनंद को हाल ही में पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था।

ईशान आनंद की नई भूमिका ने बसपा के साथ-साथ प्रदेश की सियासत में भी चर्चाओं को तेज कर दिया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और युवा मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की चुनौती अब उनके सामने होगी। मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों से 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है।

कानून की पढ़ाई कर चुके ईशान आनंद पिछले कुछ समय से बसपा की गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने मायावती का आभार जताया और पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम की विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात भी कही।

मायावती के इस फैसले के बाद 2027 के चुनाव से पहले बसपा की रणनीति को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें और चर्चाएं बढ़ गई हैं। विपक्षी दल भी बसपा के संगठनात्मक बदलाव और उसके संभावित चुनावी असर पर नजर बनाए हुए हैं। अब देखना होगा कि ईशान आनंद की नई भूमिका पार्टी के जमीनी संगठन और आगामी चुनावी तैयारियों को किस तरह प्रभावित करती है।
आजमगढ़ की घटना बहुत ही हृदय विदारक घटना है...