#Balrampur ! अपराध नियंत्रण और पेंडिंग केस निपटाने पर जोर: सीओ सिटी ने कोतवाली देहात में विवेचकों संग की बैठक, दिए कड़े निर्देश...
#बलरामपुर। क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने शनिवार को थाना कोतवाली देहात परिसर में पुलिस विवेचकों के साथ एक समीक्षा बैठक (गोष्ठी) आयोजित की। बैठक के दौरान सीओ सिटी ने थाने में लंबित पड़ी विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा की तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
गोष्ठी के दौरान सीओ नगर ने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित मामलों की विवेचना गुण-दोष के आधार पर पूरी तरह निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। किसी भी स्थिति में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित जन-शिकायतों और वैधानिक प्रकरणों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने तथा अदालत में दर्ज मामलों की प्रभावी पैरवी करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात गिरजेश तिवारी सहित थाने के सभी विवेचक, उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolic