#इंडो_नेपाल_बॉर्डर पर खाकी और SSB का कड़ा पहरा: बरहवा नाका पर चला सघन चेकिंग अभियान, तस्करों में हड़कंप...
#बलरामपुर: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाना हरैया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने बरहवा नाका सहित विभिन्न संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
गश्त के दौरान पुलिस व एसएसबी जवानों ने संदिग्धों और वाहनों की रोक-टोक कर गहन तलाशी ली। टीम ने सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों, मानव व गौ-तस्करी, अवैध कटान, खनन और घुसपैठ जैसी असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया है।
संयुक्त टीम ने सीमावर्ती गांवों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेने के साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद कायम किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार गैर-कानूनी गतिविधियों को शून्य करने के लिए यह संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#balrampur #balrampurpolic #ssb