#बलरामपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में गूंजा मेजर ध्यानचंद का नाम, एमपीपी इंटर कॉलेज ने दर्ज की शानदार जीत...
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने खिलाड़ियों को दिलाई ‘फिट इंडिया’ की शपथ; विजेताओं को किया पुरस्कृत...
बलरामपुर, 29 अगस्त 2026।
राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला खेल कार्यालय द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलरामपुर में भव्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया और उपस्थित खिलाड़ियों व दर्शकों को 'फिट इंडिया मूवमेंट' की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन और खेल भावना की मिसाल है। पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों से जुड़ना मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अनिवार्य है।
मैदानी मुकाबले का रोमांच
हॉकी (अंडर-14): कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच में एमपीपी इंटर कॉलेज, बलरामपुर ने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल को 3-0 से करारी शिकस्त दी।
मार्शल आर्ट्स: जूनियर वर्ग में ताइक्वांडो व जूडो प्रतियोगिताओं के दौरान बालक-बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार सहित खेल प्रशिक्षक, शिक्षक व बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
#balrampur #dmbalrampur #followers #followerseveryone