#बलरामपुर! एसएसपी पद पर पदोन्नत विकास कुमार को बलरामपुर में दी गई भावभीनी विदाई...
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) झांसी के पद पर स्थानांतरण होने पर रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने विकास कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई। अपराध व अपराधियों पर अंकुश, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, यातायात सुधार और साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों से बलरामपुर पुलिस को नई पहचान मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व अन्य क्षेत्राधिकारियों ने भी उनके न्यायप्रिय एवं अनुशासित नेतृत्व को प्रेरणादायी बताया।
अपने विदाई संबोधन में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि बलरामपुर में बिताया गया समय उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने पुलिस टीम, मीडिया और स्थानीय जनता से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, सीओ ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ उतरौला/लाइंस डॉ. जितेन्द्र कुमार, सीओ तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, सीओ यातायात वीरसेन सिंह सहित सभी थानों के प्रभारी और पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
#balrampur #balrampurpolic