पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों की विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। विद्यालय की शिक्षा संबंधी पत्रिका 'लहरें' का वितरण कर अतिथियों, अभिभावकों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।