Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
komal_ahirwar_
203
19
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दलित के मुँह पर पेशाब की.. मध्यप्रदेश में बड़ते अत्याचारो पर मुख्यमंत्री मौन क्यो है..? #Damoh #KomalAhirwar #मूकनायक
276.6k views |
Madhya Pradesh, India
| Oct 18, 2025
#damoh
#komalahirwar
#मूकनायक
#crime
#politics
#national
MORE NEWS
हिंडोरिया थाने में स्थायी वारंटी से मारपीट का आरोप, ASI पर पैर तोड़ने और नशे में होने की शिकायत एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि; एसपी को आवेदन सौंपकर कि कार्यवाही की मांग, एसपी ने दिए जांच के निर्देश दमोह हाल ही में जिले के हिंडोरिया क्षेत्र में सामने आए गांजा कांड में सहायक उप निरीक्षक रामकुमार ठाकुर की भूमिका को लेकर उठे सवालों के बीच अब उन पर एक स्थायी वारंटी राकेश उर्फ बटई से थाने में मारपीट कर पैर तोड़ने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने 18 अगस्त को एसपी आनंद कलादगी को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार राकेश 9 अगस्त को हिंडोरिया थाने में पेश हुआ था। आरोप है कि देर रात एएसआई रामकुमार ठाकुर और एक प्रधान आरक्षक ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसके पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। अगले दिन 10 अगस्त को उसे इलाज के लिए कई निजी अस्पतालों में ले जाया गया। बाद में तीन गुल्ली स्थित ट्रामा फ्रैक्चर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां से उसे प्लास्टर चढ़ाए जाने के बाद थाना ले जाकर पेश किया गया था।
Damoh, Damoh | Aug 19, 2026
दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा: दमोह-जबलपुर फोरलेन से लेकर मेडिकल कॉलेज और ‘दमयंती चना’ प्रोसेसिंग यूनिट पर हुई चर्चा सांसद राहुल सिंह लोधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दमोह। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को सांसद राहुल सिंह लोधी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, जिले में चल रहे विकास कार्यों, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रोजगार, कृषि, मत्स्य पालन, रेलवे सहित अन्य विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। दमोह-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि दमोह से जबलपुर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पहले टू-लेन था। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात और निरंतर प्रयासों के बाद इसे फोरलेन में परिवर्तित किया गया है। सिंग्रामपुर में करीब 3.5 किलोमीटर हिस्से में एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। इससे यातायात सुगम होने के साथ वन्यजीवों के आवागमन में भी सुविधा होगी। एलिवेटेड मार्ग के नीचे से वन्यजीव आसानी से गुजर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बकस्वाहा की ओर से आने वाले मार्ग, मुख्यमंत्री द्वारा एमपीआरडीसी को दिए गए करीब 74 किलोमीटर लंबे सागर-दमोह मार्ग और जबलपुर-सागर फोरलेन को इस तरह जोड़ने की योजना है कि यातायात को नीचे उतरने की आवश्यकता न पड़े। तीनों दिशाओं की कनेक्टिविटी सर्किल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और विकास को नई गति मिलेगी। मेडिकल कॉलेज जल्द होगा शुरू सांसद ने कहा कि दमोह मेडिकल कॉलेज में पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज अब पूर्णता की ओर है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसका शुभारंभ किए जाने की संभावना है। उन्होंने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद जिलेवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। दमोह में स्थापित होगी ‘दमयंती चना’ प्रोसेसिंग यूनिट सांसद ने बताया कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत दमोह में ‘दमयंती चना’ की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे चने के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने दमोह में टमाटर के प्रसंस्करण और सॉस निर्माण को बढ़ावा देने की बात भी कही। इच्छुक लोगों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में स्टार्टअप इंडिया और रोजगार मेलों से संबंधित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। मत्स्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में केंद्र सरकार की कई योजनाएं संचालित हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को योजनाओं, पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के लिए वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजनाओं का लाभ उठा सकें। करैया में 800 मीटर का रैक प्वाइंट तैयार सांसद ने बताया कि करैया में करीब 800 मीटर लंबा रैक प्वाइंट तैयार हो गया है। दमोह का रैक प्वाइंट करैया में शिफ्ट होने के बाद गेहूं, चना और यूरिया की एक साथ लोडिंग की सुविधा मिल सकेगी। इससे शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। उन्होंने कहा कि संपर्क क्रांति और गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को बारिश में शेड नहीं होने के कारण परेशानी होती है। आगामी एक से डेढ़ वर्ष में शेड निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। ‘दिशा’ बैठक जिले को देगी नई दिशा और दशा जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित होती है। इसे ‘दिशा’ की बैठक के नाम से भी जाना जाता है। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दिशा की यह बैठक दमोह जिले को नई दिशा और नई दशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि बैठक में विकास कार्यों को सही दिशा और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। पेयजल, स्वास्थ्य, मध्याह्न भोजन, इंफ्रास्ट्रक्चर, गौशालाओं सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कई बार नई बनी इमारतों की छत से पानी टपकने लगता है या कुछ वर्षों में ही भवन जर्जर हो जाते हैं। इससे शासन की राशि का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता और बच्चों एवं आमजन को परेशानी होती है। स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़क और नल-जल कार्यों में तेजी के निर्देश बैठक में सड़कों के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी उठा। सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जा रही है, इसलिए निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं। तेंदूखेड़ा क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदे गए गड्ढों को समय पर नहीं भरने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को कार्य पूर्ण होते ही गड्ढे भरने के निर्देश दिए। सड़कों से गौवंश हटाकर गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश सड़कों पर आवारा गौवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क पर आने वाले गौवंश को नजदीकी गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे गौवंश की सुरक्षा के साथ वाहन चालकों और आमजन का आवागमन भी सुरक्षित होगा। 125 दिनों की रोजगार गारंटी वाले कार्यों की जानकारी दी जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने वीबी राम जी राम योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों की वैधानिक मजदूरी रोजगार गारंटी का प्रावधान है। योजना में जल सुरक्षा, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर तथा मौसमजनित घटनाओं से निपटने वाले कार्यों पर फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन ने वर्तमान में विभिन्न कार्य शुरू करने की अनुमति दी है। इनमें कंटूर ट्रेंच, बोल्डर चेक, गैबियन संरचना, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग, कूप पुनर्भरण, बोरवेल व हैंडपंप के समीप सोकपिट/रिचार्ज पिट, ‘एक बगिया मां के नाम’, गंगोत्री हरित परियोजना, मां नर्मदा परिक्रमा पथ पर पौधरोपण, वन विभाग की नर्सरी, लघु पशु शेड, मुर्गी शेड, बकरी शेड और सुगम संपर्कता सड़क निर्माण शामिल हैं। बैठक में समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Collector Office Damoh कार्यालय- सांसद दमोह मीडिया Rahul Singh Lodhi PRO Damoh
Damoh, Damoh | Aug 19, 2026
बारिश से मडियादो-बर्धा मार्ग पर उफना जंगली नाला, जान जोखिम में डालकर गुजरे राहगीर; शिक्षकों ने किया ई-अटेंडेंस का प्रयास दमोह। जिले में पिछले चार दिनों से जारी झमाझम बारिश के चलते बुधवार सुबह हटा ब्लॉक के मडियादो क्षेत्र में जंगली नाला उफान पर आ गया। मडियादो-बर्धा मार्ग पर नाले का पानी सड़क से करीब दो फीट ऊपर बहने लगा, जिससे आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान कुछ राहगीर जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करते नजर आए। नाले के दूसरी ओर स्कूल जाने वाले मडियादो संकुल के कनकपुरा, मेलवारा और नरगी गांव के शिक्षक मलवारा तिराहा पर पानी के कारण रुक गए। शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नाला उफान पर होने की जानकारी दी और मौके से ई-अटेंडेंस लगाने का प्रयास किया, लेकिन नेटवर्क नहीं मिलने से अटेंडेंस दर्ज नहीं हो सकी। करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे नाले का पानी कम हुआ, जिसके बाद शिक्षक स्कूलों की ओर रवाना हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Damoh, Damoh | Aug 19, 2026
ईद-मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर कोतवाली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश दमोह। ईद-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आज बुधवार शाम 7 बजे कोतवाली थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक एसडीएम सौरभ गंधर्व की अध्यक्षता में हुई। इसमें पर्व के दौरान सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीएसपी एचआर पांडे, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को और डीएसबी प्रभारी सोनाली जैन सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ईद-मिलादुन्नबी के दौरान निकलने वाले जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। नगर पालिका को जुलूस मार्ग सहित शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की।
Damoh, Damoh | Aug 19, 2026
दमोह से जबलपुर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पहले टू-लेन था, लेकिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात एवं निरंतर प्रयासों के बाद इसे फोरलेन में परिवर्तित किया गया- सांसद राहुल सिंह लोधी #damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Aug 19, 2026
19