बांदकपुर में एससी व ओबीसी महासभा ने दिया धरना, कॉरिडोर निर्माण में बाधक बन रहे पेट्रोल पंप की लीज और अतिक्रमण हटाने की मांग
दमोह जिले के बांदकपुर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर एससी महासभा के नेतृत्व में युवाओं ने धरना प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार हिंडोरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का नमन किया। इसके बाद पेट्रोल पंप की समाप्त हो चुकी लीज के बाद उसे यथावत बंद रखने तथा ट्रस्ट एवं शासकीय जमीनों से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई।
प्रवेंद्र चंद्राकर ने जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि बांदकपुर में अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। वही ओबीसी महासभा कोर कमेटी सदस्य वैभव सिंह ने खसरा नंबर 16/1 की भूमि के स्वामित्व और वर्तमान स्थिति की निष्पक्ष जांच, पिछले 20 वर्षों की लीज व आर्थिक लेन-देन की जांच तथा समाप्त लीज बढ़ाने की प्रक्रिया की जांच की भी मांग की।
ज्ञापन में रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार, अवैध अतिक्रमण हटाने, भूमि दान करने वाले परिवारों को उचित मुआवजा देने और मंदिर कमेटी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की मांग भी शामिल रही।
Damoh, Damoh | Oct 5, 2026