जनपद में भाजपा को मिल रहा लगातार झटका
कायस्थ समाज की सियासी सक्रियता से बदलेगा बस्ती का चुनावी समीकरण?
बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों का सपा में शामिल होना चर्चा में, अलग कायस्थ पार्टी के गठन से 2027 में नए समीकरण बनने के संकेत
बस्ती। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बस्ती की सियासत में सामाजिक समीकरणों को लेकर हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आई। इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
दूसरी ओर, कायस्थ समाज को राजनीतिक रूप से संगठित करने के उद्देश्य से अलग कायस्थ पार्टी के गठन और आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कायस्थ पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया गया है।
Basti, Basti | Oct 2, 2026