*गांधी-शास्त्री जयंती पर थाना छावनी में ध्वजारोहण, महापुरुषों के योगदान को किया याद - बस्ती*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर 2026
*बस्ती।* थाना छावनी में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर थाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के जीवन वृत्त और देश की आजादी व राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से बताया।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने "जय जवान जय किसान" के नारे से देश को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को उनके दिखाए सन्मार्ग पर चलकर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान थाने के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026