प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपने को किया जा रहा साकार-भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तिवारी
सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार अंतर्गत शिविर का अशोकनगर नगरीय क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार का अशोकनगर नगरीय क्षेत्र शिविर का आयोजन स्थानीय मानस भवन में किया गया।
प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपने को किया जा रहा साकार करने के लिये समाज में संवेदनशीलता के साथ शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जाकर समाज के कमजोर अंतिम व्यक्ति के लिये लाभ पहुंचाना इस आशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने रविवार को स्थानीय मानस भवन में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये ।
शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभन्न गतिविधियों एंव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार का आयोजन शहरी एवं नगरीय क्षेत्रों में किया गया। जिला अशोकनगर नगरीय क्षेत्र के पात्र हितग्रहियों को केंद्र और राज्य शासन की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के जनसामान्य,गरीबो को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिये हरसंभव प्रयास किये है। उन्होंने आवास के सपने को पूरा करने के लिये पात्र हितग्राहियों को 4.50 करोड आवासों की सौगात दी है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों को 5 लाख रूपयें तक का मुफ्त ईलाज मुहिया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अशोकनगर शहर के सभी वार्डो में विकास कार्यो के संबंध में कहा कि नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में आवश्यक विकास कार्य नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा कराये जा रहे है।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार द्वितीय चरण में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन नगरीय क्षेत्रों में किया गया। इन शिविरों में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण कराया जा रहा है। आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा डिजीटल माध्यम से नागारिकों को त्वरित गति से सेवाएं प्राप्त हो रही है। लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत एक सप्ताह के अंदर सेवा का लाभ हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं का लाभ प्रदान कर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अशोकनगर नगरीय क्षेत्र में 7 हजार 300 पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाया गया। उन्होंने बताया कि शहर सौदर्यकरण के कार्ययोजना तैयार कर शहर सौदर्यकरण का कार्य करााया जा रहा है।
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
शिविर में उपस्थित अतिथियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। नगर पालिका द्वारा पी.एम स्वनिधि के अंतर्गत राजू खान,रवि रजक,सुरेश साहू,अब्दुल खान,सुर्मित्रा सिलावट,मिथुन कोरी तथा रेखा बाई को प्रमात्र पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत मोहरबाई,रामप्यारी,सिवानी जोगी,मुन्नीबाई को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। पी.एम आवास योजना के तहत प्रदीप ओझा,श्याम सुंदर लोधी,बंदना लोधी,लक्ष्मी विश्वकर्मा,मुविना बानों,कल्लो बानो,शिवनारायण,इंदिराबाई को प्रमाण पत्र दिये गए। पी.एम.विश्वकर्मा योजनांतर्गत रामपाल कुशवाह,शिवराम,दिनेश बिजौले एवं सुरेन्द्र चंदेल को स्वीकृति प्रमापत्र दिये गए। राजस्व विभाग द्वारा रामवीर यादव,नरेश पाल,हेमंत अहिरवार को नामांतरण की प्रति उपलब्ध कराई गई। बी.पी.एल कार्ड का वितरण रामबाबू शर्मा,पहलवान सिंह आदिवासी,मुन्नीबाई,जानकी बाई एवं विशाल को वितरण किया गया।संबल कार्ड फैजल खान,रामपाल को दिये गए। लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत प्रयांशी कुशवाह,महक कुशवाह,तात्या लोधी,देवांशी केवट,दिशा रजक, को प्रमाण पत्र दिये गए। बुशू खेल के खिलाडियों का सम्मान अतिथि द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कविता को प्रसूति सहायता राशि का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही जानकी बाई कुशवाह,शुभम कुशवाह को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी जया शर्मा को को स्कूटी प्रदान की गई।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के लगाए स्टॉल
शिविर में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित स्टॉल लगाए गए। साथ ही नागारिकों योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में 592 आवेदन प्राप्त हुए ।
शिविर में सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी सिन्डोस्कर, एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान, श्री प्रतापभान सिंह यादव, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, अधिकारीगण, एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar