मत्स्य महासंघ के एमडी श्री चौधरी ने बारना जलाशय में झींगा पालन कार्य का किया निरीक्षण
–––
–––
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को मत्स्य महासंघ के एमडी श्री अनुराग चौधरी द्वारा बारना जलाशय में झींगा पालन कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति 2026 अंतर्गत उद्यमियों द्वारा लगाए जा रहे केजो के संबंध में चर्चा कर सहायक संचालक मत्स्य श्री धर्मेन्द्र परिहार तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही वेकवर्ड एवं फारवर्ड योजना अंतर्गत जल संसाधन विभाग के एसडीओ से भूमि चिन्हांकन के संबंध में जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Department of Fisheries, Madhya Pradesh
9 views | Raisen, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026