मण्डीदीप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई खाद्य विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच
विक्रय किए जा रहे घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए
–––
–––
जिले में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार आमजन को सुरक्षित एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मंडीदीप में खाद्य विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मण्डीदीप में पारसनाथ एजेन्सी से श्री रत्नागिरी गाय का घी के दो अलग-अलग बैच, नोवा शुद्ध घी का नमूना लिये जाकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये है एवं मौके पर रखा हुआ 36960 रू मूल्य का शेष 77 लीटर घी जप्त कर बिक्री रिपोर्ट होने तक रोकी गई है। होटल एवं ढाबों में बटर के स्थान पर फेट स्प्रेड का प्रयोग किये जाने की निरंतर सूचनायें प्राप्त हो रही थी, इसके क्रम में मंडीदीप स्थित शिवशम्भू भोजनालय से फैट स्प्रेड का नमूना लिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित खाद्य विक्रताओं के विरूद्ध गुण दोष के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। बटर मिल्क से बना हुआ प्रोडक्ट है, जबकि फैट स्प्रेड हाइड्रोजनेड फेट, पामोलीन ऑइल एवं अन्य ऑयल से मिलकर बना होता है। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धर्मेन्द्र नुनइयां एवं कीर्ति मालवीय उपस्थित रहीं। जिले में यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Narendra Shivaji Patel JDjansampark Bhopal
8 views | Raisen, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026