धोखाधड़ी मामले में 3 साल से फरार 2 आरोपियों को।सबलगढ़ क्षेत्र से किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल👆
मुरैना। मुरैना जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है, थाना प्रभारी ने सोमवार को बताया कि
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना द्वारा जिले में गंभीर अपराधों में वांछित, ईनामी और फरार बदमाशों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि करीब 3 साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को सबलगढ़ क्षेत्र से धर दबोचा।
Morena, Morena | Oct 6, 2026