S.A.F. माध्यमिक विद्यालय का पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना ने किया औचक निरीक्षण👇
मुरैना। मुरैना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना ने शासकीय S.A.F. माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कंसाना ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा शैक्षणिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं और विचारों को भी ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवश्यक सुविधाएं और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें, यही प्राथमिकता होनी चाहिए।
Morena, Morena | Oct 6, 2026