अवैध पत्थर परिवहन पर रिठोरा पुलिस की कार्रवाई, 7 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मुरैना। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिठौरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध पत्थरों (खण्डों) से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी के द्वारा सोमवार को बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर हसराज का पुरा मोड़ पर दबिश दी। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया था
Morena, Morena | Oct 6, 2026