#सेवा_सेतु_शिविर आम जनों की सेवा और समस्याओं के समाधान का मंच है - विधायक श्री गहलोत
जिले के सभी नगरीय निकायों में सेवा सेतु शिविर संपन्न
हितलाभ वितरित-आगर में 30 आवेदनों का हुआ निराकरण
"हम सब आपके, जनता के सेवक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने हमें सेवा सेतु अभियान के माध्यम से आपकी सेवा और जन समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों में भेजा है।" यह बात विधायक आगर श्री माधव सिंह (मधु) गहलोत ने नगर परिषद आगर द्वारा सेवा सेतु अभियान के तहत रविवार को आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कही।
इस अभियान के तहत रविवार को आगर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।
नगर पालिका आगर द्वारा आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, सांसद प्रतिनिधि श्री दिनेश परमार, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री बाबूलाल यादव, श्री प्रेम यादव, अभियान के जिला प्रभारी श्री मयंक राजपूत, श्री अशोक प्रजापति, श्री संतोष गोयल, श्री गौरव जैन सहित पार्षदगण, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
शिविर में विधायक श्री गहलोत ने तलाई क्षेत्र आगर के निवासियों की पट्टे की समस्या एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण संबंधी समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश एसडीएम आगर को दिए तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
शिविर में विधायक श्री गहलोत एवं अतिथियों द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 01, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के 5 एवं पेंशन योजना के तहत 10 तथा पशुपालन विभाग की गौ-सेवक योजना के तहत 05 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं हितलाभ वितरित किए गए।
कार्यक्रम को श्री बाबूलाल यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री भैरू सिंह चौहान एवं श्री मयंक राजपूत ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और आगामी 07 अक्टूबर को जिले में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई।
आगर में 9 अक्टूबर को बलराम कृषि महोत्सव
इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि 9 अक्टूबर को जिला मुख्यालय आगर के नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में वृहद बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली उपस्थित होकर किसानों से संवाद करेंगे तथा मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा। कृषि महोत्सव में तकनीकी सत्र, संगोष्ठी के साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा