बामनिया खेड़ी मे #सेवा_सेतु शिविर
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के तहत हित लाभ वितरित
बामनिया खेड़ी में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर 03 अक्टूबर को आयोजित किया गया।
अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा शिविर स्थल पर लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं के अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए।
इस मौके पर जनपद सीईओ श्री अभिषेक यादव, तहसीलदार सहित त्रिस्तरी पंचायत के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा