अपना घर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान
#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत 04 अक्टूबर रविवार को आगर स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री माधव सिंह (मधु) गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल,वरिष्ठ नेता श्री बाबूलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री दिनेश परमार एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी श्री मयंक राजपूत, श्री अजय मारू बलडिया सहित जनप्रतिनिधियों एवं संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिंद ढोके ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों का सम्मान किया और उन्हें भोजन करवा कर, मिठाई फल, वस्त्र, कंबल जूते चप्पल आदि सामग्री प्रदान की। वृद्ध जनों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण भी किया गया।
इस मौके पर अपना घर प्रभारी, वृद्धजन व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
#agarmalwa
#आगरमालवा