नई दिल्ली। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए।
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 96 लाख से अधिक MSME इकाइयां, 35 हजार से ज्यादा बड़े उद्योग और 22 हजार से अधिक स्टार्टअप गति दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में IT/ITES, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सहित 36 सेक्टोरल नीतियां लागू हैं।
मुख्यमंत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश के पास 75 हजार एकड़ से अधिक का समर्पित औद्योगिक लैंड बैंक मौजूद है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे के किनारे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 27 औद्योगिक विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश और औद्योगिक विकास के लिए तेजी से एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।
.
.
.
.
#YogiAdityanath #UPJapanInve
Fatehabad, Agra | Aug 19, 2026