आगरा। थाना एकता क्षेत्र के पंचगाई खेड़ा गांव में बुधवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6:30 बजे चाय बनाते समय सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद मकान को भारी नुकसान पहुंचा।
धमाका इतना तेज था कि मकान के करीब 7 से 8 कमरे जर्जर हो गए और दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गईं। हादसे के बाद मकान की स्थिति बेहद भयावह बताई जा रही है।
मकान मालिक उदयभान ने करीब 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि परिवार में 11 दिसंबर को दो बेटियों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में हादसे के बाद परिवार के सामने शादी की तैयारियों के साथ-साथ मकान और आर्थिक नुकसान का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
घटना देवरी रोड स्थित पंचगाई खेड़ा गांव की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
.
.
.
.
#Agra #AgraBreaking #CylinderBlast #GasCylinderBlast #PanchgaiKheda
Fatehabad, Agra | Aug 19, 2026