अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश। IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। SP ने कहा कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर गायब जेवरात बरामद होने के सवाल पर SP ने स्पष्ट किया कि FIR में बताए गए अधिकांश जेवरात अभी बरामद नहीं हुए हैं। मौके से मिली तुलसी की माला और कीलनुमा पीली धातु की कुछ वस्तुएं परिवार को सौंप दी गई हैं।
SP के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और पूछताछ एवं बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस किसी निर्दोष व्यक्ति को क्यों फंसाएगी और पूरे मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है।
बताया गया कि 16 अगस्त को मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में IPS आशुतोष मिश्रा की मां का शव घर के अंदर मिला था। इसके बाद आशुतोष मिश्रा की ओर से हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
.
.
.
.
#AmbedkarNagar #AshutoshMishra #IPS #UPPolice #CrimeNews