फतेहपुर, 19 अगस्त। जनपद के बड़ागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव का असर स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित होने की बात सामने आई है, वहीं स्कूली बच्चों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी जरूरी सुविधा के बाहर ही जलभराव की स्थिति चिंता का विषय है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी मुश्किल हो सकता है।
लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने के साथ-साथ समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना ही मुश्किल हो, तो मरीजों का इलाज कैसे होगा?
रिपोर्ट: अंकुश सिंह
जिला प्रयागराज
.
.
.
.
#Fatehpur #FatehpurNews #Badagaon #WaterLogging #WaterloggingProblem
Fatehabad, Agra | Aug 19, 2026