संभल: सदर कोतवाली इलाके में अग्रवाल समाज महिला इकाई ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई, गीत-संगीत और झूलों के साथ खुशियों की महफिल
हरियाली तीज के पावन पर्व पर अग्रवाल समाज महिला इकाई की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार 6:30 बजे कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेहंदी, गीत-संगीत, झूले और तीज के पारंपरिक रंगों ने माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।