मनपुरा में 7वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया रोड जाम
मनपुरा, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी।
ग्राम मनपुरा स्थित अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर दिनेश सगर की भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मनपुरा में सड़क पर जाम लगा दिया।
भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि कई दिनों से प्रशासन से अस्पताल में नियमित डॉक्टर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। इसी के चलते ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मनपुरा अस्पताल में नियमित डॉक्टर की व्यवस्था कर 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
P.NEWZ INDIA
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा