Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
journalistsachinjha
मनपुरा भूखहडताल
Karera, Shivpuri
| Oct 7, 2026
MORE NEWS
सातवें दिन CMHO ने ली मनपुरा में भूख हाडताल परे बैठे व्यक्ति की सुध… वारे ज़िम्मेदार
Karera, Shivpuri | Oct 7, 2026
मनपुरा में डॉक्टर की मांग, छठवें दिन भी भूख हड़ताल जारी मनपुरा। ग्राम मनपुरा स्थित अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था की मांग को लेकर दिनेश सगर की भूख हड़ताल रविवार को छठवें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल 1 अक्टूबर से शुरू की गई थी। दिनेश सगर ने कहा कि छह दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी उनकी स्थिति जानने मौके पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनपुरा अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी और मांग पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनपुरा अस्पताल में पदस्थ नर्स समय-समय पर मौके पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। वहीं, ग्राम एवं क्षेत्र के लोगों ने भी प्रशासन से मनपुरा अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर मनपुरा अस्पताल में नियमित चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। P.NEWZ INDIA पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
Karera, Shivpuri | Oct 7, 2026
मनपुरा में 7वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया रोड जाम मनपुरा, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी। ग्राम मनपुरा स्थित अस्पताल में डॉक्टर की व्यवस्था सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर दिनेश सगर की भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मनपुरा में सड़क पर जाम लगा दिया। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि कई दिनों से प्रशासन से अस्पताल में नियमित डॉक्टर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। इसी के चलते ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मनपुरा अस्पताल में नियमित डॉक्टर की व्यवस्था कर 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। P.NEWZ INDIA पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
Karera, Shivpuri | Oct 7, 2026
मनपुरा अस्पताल में डॉक्टर की मांग को लेकर दिनेश सगर की भूख-हड़ताल समाप्त संघर्ष को मिला क्षेत्रवासियों का समर्थन, दिनेश सगर के साहस और दृढ़ संकल्प को किया गया नमन मनपुरा, शिवपुरी। ग्राम मनपुरा स्थित अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर दिनेश सगर द्वारा शुरू की गई भूख-हड़ताल आज समाप्त हो गई। कई दिनों तक चले इस संघर्ष के दौरान उन्होंने अस्पताल में नियमित चिकित्सकीय व्यवस्था की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। भूख-हड़ताल के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों एवं विभिन्न लोगों ने दिनेश सगर को अपना समर्थन दिया। इस संघर्ष में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। दिनेश सगर के संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मनपुरा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भूख-हड़ताल समाप्त होने के बाद दिनेश सगर के समर्थकों ने उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही समाज और क्षेत्र के हित में किए गए उनके संघर्ष के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
Karera, Shivpuri | Oct 7, 2026
मनपुरा में डॉक्टर की मांग, भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो.7470902171
Karera, Shivpuri | Oct 7, 2026
Karera, Shivpuri | Oct 7, 2026
सिरसोद मे गोदाम खुला तो किसानों ने खराब यूरिया लेने से किया इनकार शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में मंगलवार की दोपहर 2 बजे कृषि विभाग की टीम ने जब्त खाद का गोदाम खुलवाकर यूरिया वितरण की प्रक्रिया शुरू की। किसानों ने यूरिया खराब होने का आरोप लगाते हुए खाद लेने से इनकार कर दिया। किसानों का कहना था कि गेहूं की बोवनी के लिए इस समय यूरिया नहीं, डीएपी की जरूरत है। किसानों ने सवाल उठाया कि जब पिछले साल कार्रवाई में डीएपी भी जब्त की गई थी तो विभाग किसानों की जरूरत के अनुसार डीएपी का गोदाम क्यों नहीं खुलवा रहा है। किसानों ने जब्त खाद की गुणवत्ता की जांच कराकर उपयोग योग्य खाद का तत्काल वितरण कराने की मांग की।
Karera, Shivpuri | Oct 6, 2026
करैरा कृषि मंडी के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण करैरा, शिवपुरी। करैरा कृषि उपज मंडी के सामने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और मार्ग को व्यवस्थित कराया। नगर पालिका सीएमओ के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ठेले, गुमटियां एवं अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से मौके पर कुछ समय के लिए हलचल की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। P.NEWZ INDIA पत्रकार राम मनोहर मिश्रा सच के साथ हर कदम
Karera, Shivpuri | Oct 6, 2026