Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Karera

कीचड़ में तब्दील गांव की सड़क, 15 अगस्त पर बच्चों की राह भी हुई मुश्किल

शिवपुरी। करैरा तहसील के ग्राम कलोथरा में बारिश के बाद गांव की सड़कें कीचड़ और पानी से लबालब हो गई हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के लिए पैदल चलना और दोपहिया व अन्य वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है।

15 अगस्त के अवसर पर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर सरपंच को सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के रास्ते को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Collector Shivpuri

कीचड़ में तब्दील गांव की सड़क, 15 अगस्त पर बच्चों की राह भी हुई मुश्किल शिवपुरी। करैरा तहसील के ग्राम कलोथरा में बारिश के बाद गांव की सड़कें कीचड़ और पानी से लबालब हो गई हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के लिए पैदल चलना और दोपहिया व अन्य वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। 15 अगस्त के अवसर पर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर सरपंच को सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के रास्ते को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। Collector Shivpuri

Karera, Shivpuri | Aug 15, 2026

चार दिन के आंदोलन के बाद बड़ा ऐलान, एक घंटे में फिर स्थापित होगी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा

चंदेरी माहोली चौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में चार दिनों से चल रहे लोधी समाज के आंदोलन के बाद बड़ा ऐलान हुआ है। शुक्रवार शाम 4 बजे शिवपुरी जिले के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने वीडियो जारी कर कहा कि एक घंटे के भीतर प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जाएगा।

बताया गया कि प्रतिमा हटाए जाने के बाद करैरा, पिछोर सहित शिवपुरी और अन्य जिलों के लोधी समाज के लोग आंदोलन कर रहे थे। समाज की मांग प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने की थी।

चार दिन के आंदोलन के बाद बड़ा ऐलान, एक घंटे में फिर स्थापित होगी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा चंदेरी माहोली चौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में चार दिनों से चल रहे लोधी समाज के आंदोलन के बाद बड़ा ऐलान हुआ है। शुक्रवार शाम 4 बजे शिवपुरी जिले के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने वीडियो जारी कर कहा कि एक घंटे के भीतर प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जाएगा। बताया गया कि प्रतिमा हटाए जाने के बाद करैरा, पिछोर सहित शिवपुरी और अन्य जिलों के लोधी समाज के लोग आंदोलन कर रहे थे। समाज की मांग प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने की थी।

Karera, Shivpuri | Aug 14, 2026

महापुरुषों की मूर्ति के नाम पर जमीन कब्जाने का खेल अब नहीं चलेगा!

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने बिना अनुमति सार्वजनिक या शासकीय जमीन पर रात के अंधेरे में मूर्ति स्थापित करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

🎙️ विधायक ने कहा—
“महापुरुषों का सम्मान जरूर करें, लेकिन नियम-कानून के दायरे में रहकर।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग रातों-रात मूर्ति स्थापित कर जमीन पर कब्जे या राजनीतिक लाभ की कोशिश करते हैं।

⚠️ विधायक का साफ संदेश—
पहले प्रशासन को आवेदन दें, जमीन की जांच कराएं और अनुमति लें। इसके बाद ही मूर्ति स्थापित करें।

🔥 सबसे तीखा बयान देते हुए विधायक ने कहा कि कुछ “चिरकुट नेता” नेतागिरी चमकाने के लिए रात के अंधेरे में मूर्तियां रख देते हैं।

👉 विधायक ने प्रशासन से भी कहा कि बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

📍 साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पिछोर में दो-तीन और मूर्तियां लाई गई हैं, जिनके संबंध में प्रशासन को सतर्क रहकर जांच करनी चाहिए।

विधायक प्रीतम लोधी का दो टूक संदेश—
🇮🇳 महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, पूरे समाज के गौरव हैं। उनका सम्मान करें, लेकिन सम्मान के नाम पर कानून को हाथ में न लें।

🔴 बड़ा सवाल:

क्या अब बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने वालों पर प्रशासन करेगा कार्रवाई?

#PNEWZINDIA #Pichhore #PritamSinghLodhi #पिछोर #प्रीतमसिंहलोधी #BreakingNews #ViralNews #MadhyaPradesh #महापुरुष #मूर्ति #शासकीयभूमि

महापुरुषों की मूर्ति के नाम पर जमीन कब्जाने का खेल अब नहीं चलेगा! भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने बिना अनुमति सार्वजनिक या शासकीय जमीन पर रात के अंधेरे में मूर्ति स्थापित करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। 🎙️ विधायक ने कहा— “महापुरुषों का सम्मान जरूर करें, लेकिन नियम-कानून के दायरे में रहकर।” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग रातों-रात मूर्ति स्थापित कर जमीन पर कब्जे या राजनीतिक लाभ की कोशिश करते हैं। ⚠️ विधायक का साफ संदेश— पहले प्रशासन को आवेदन दें, जमीन की जांच कराएं और अनुमति लें। इसके बाद ही मूर्ति स्थापित करें। 🔥 सबसे तीखा बयान देते हुए विधायक ने कहा कि कुछ “चिरकुट नेता” नेतागिरी चमकाने के लिए रात के अंधेरे में मूर्तियां रख देते हैं। 👉 विधायक ने प्रशासन से भी कहा कि बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने वालों पर कार्रवाई की जाए। 📍 साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पिछोर में दो-तीन और मूर्तियां लाई गई हैं, जिनके संबंध में प्रशासन को सतर्क रहकर जांच करनी चाहिए। विधायक प्रीतम लोधी का दो टूक संदेश— 🇮🇳 महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, पूरे समाज के गौरव हैं। उनका सम्मान करें, लेकिन सम्मान के नाम पर कानून को हाथ में न लें। 🔴 बड़ा सवाल: क्या अब बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने वालों पर प्रशासन करेगा कार्रवाई? #PNEWZINDIA #Pichhore #PritamSinghLodhi #पिछोर #प्रीतमसिंहलोधी #BreakingNews #ViralNews #MadhyaPradesh #महापुरुष #मूर्ति #शासकीयभूमि

Karera, Shivpuri | Aug 14, 2026

नरवर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का मामला, 19 वर्षीय युवती के घर से जाने के बाद परिजनों ने थाने में दी शिकायत, धमकी देने का लगाया आरोप

नरवर। थाना नरवर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में एक 19 वर्षीय युवती बिना बताए घर से एक लड़के के साथ भाग गई है । मामले को लेकर युवती के पिता मौहन लाल कुशवाह ने थाना नरवर में शिकायत आवेदन देकर पुलिस को वताया है लड़के एवं उनके साथियो के द्वारा मारने कि धमकी देते है ।

शिकायत के अनुसार, युवती गंगा कुशवाह, उम्र करीब 19 वर्ष, दिनांक 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 12 बजे घर से बिना बताए चली गई। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद उन्हें कथित रूप से जानकारी मिली कि अशोक कुशवाह, पिता पुरन कुशवाह, निवासी ग्राम गागौनी, थाना सीहोर युवती को अपने साथ ले गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इसके बाद युवती और उक्त युवक द्वारा एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार को यह कहकर डराया जा रहा है कि यदि उन्हें कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी परिवार की होगी तथा उनके खिलाफ झूठा प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है।

परिजनों का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में है। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके परिवार के खिलाफ कोई झूठी शिकायत या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

मौहन लाल कुशवाह ने थाना प्रभारी से शिकायत को रिकॉर्ड में दर्ज करने, युवती और संबंधित युवक की तलाश कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

बताया गया है कि इस मामले में एक नेता का हाथ है .....जिसने लड़की के बाप का काला मुंह करवाया है - 

शिकायत के साथ 10वीं की मार्कशीट, युवती की फोटो, कथित धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा सोशल मीडिया पर वायरल अखबार की फोटो कटिंग संलग्न किए जाने की बात कही गई है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। @highlight Gajendra Singh Journalist

नरवर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का मामला, 19 वर्षीय युवती के घर से जाने के बाद परिजनों ने थाने में दी शिकायत, धमकी देने का लगाया आरोप नरवर। थाना नरवर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में एक 19 वर्षीय युवती बिना बताए घर से एक लड़के के साथ भाग गई है । मामले को लेकर युवती के पिता मौहन लाल कुशवाह ने थाना नरवर में शिकायत आवेदन देकर पुलिस को वताया है लड़के एवं उनके साथियो के द्वारा मारने कि धमकी देते है । शिकायत के अनुसार, युवती गंगा कुशवाह, उम्र करीब 19 वर्ष, दिनांक 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 12 बजे घर से बिना बताए चली गई। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद उन्हें कथित रूप से जानकारी मिली कि अशोक कुशवाह, पिता पुरन कुशवाह, निवासी ग्राम गागौनी, थाना सीहोर युवती को अपने साथ ले गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इसके बाद युवती और उक्त युवक द्वारा एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार को यह कहकर डराया जा रहा है कि यदि उन्हें कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी परिवार की होगी तथा उनके खिलाफ झूठा प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है। परिजनों का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में है। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके परिवार के खिलाफ कोई झूठी शिकायत या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। मौहन लाल कुशवाह ने थाना प्रभारी से शिकायत को रिकॉर्ड में दर्ज करने, युवती और संबंधित युवक की तलाश कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। बताया गया है कि इस मामले में एक नेता का हाथ है .....जिसने लड़की के बाप का काला मुंह करवाया है - शिकायत के साथ 10वीं की मार्कशीट, युवती की फोटो, कथित धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा सोशल मीडिया पर वायरल अखबार की फोटो कटिंग संलग्न किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। @highlight Gajendra Singh Journalist

Karera, Shivpuri | Aug 14, 2026

चक्का जाम पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी की सख्त चेतावनी, बोले—“सड़क जाम न करें, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई”

समस्या के लिए संबंधित विभाग में दें लिखित आवेदन, समाधान न हो तो सीधे विधायक को बताएं

शिवपुरी। पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर बार-बार सड़क पर चक्का जाम किए जाने के मामलों को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ने आमजन से सड़क जाम नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक और कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।

विधायक लोधी ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर सड़क पर बैठकर चक्का जाम करना उचित तरीका नहीं है। यदि किसी विभाग से संबंधित समस्या है या अधिकारी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है, तो संबंधित विभाग में लिखित आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग करें।

उन्होंने कहा कि यदि आवेदन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो जनता उन्हें सीधे इसकी जानकारी दे सकती है। वे संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

चक्का जाम करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

विधायक ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर चक्का जाम करने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। यदि किसी मामले में सड़क जाम कर यातायात बाधित किया जाता है और पुलिस में शिकायत प्राप्त होती है, तो जाम में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर सहित नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।

चक्का जाम पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी की सख्त चेतावनी, बोले—“सड़क जाम न करें, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई” समस्या के लिए संबंधित विभाग में दें लिखित आवेदन, समाधान न हो तो सीधे विधायक को बताएं शिवपुरी। पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर बार-बार सड़क पर चक्का जाम किए जाने के मामलों को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ने आमजन से सड़क जाम नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक और कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए। विधायक लोधी ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर सड़क पर बैठकर चक्का जाम करना उचित तरीका नहीं है। यदि किसी विभाग से संबंधित समस्या है या अधिकारी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है, तो संबंधित विभाग में लिखित आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग करें। उन्होंने कहा कि यदि आवेदन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो जनता उन्हें सीधे इसकी जानकारी दे सकती है। वे संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। चक्का जाम करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी विधायक ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर चक्का जाम करने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। यदि किसी मामले में सड़क जाम कर यातायात बाधित किया जाता है और पुलिस में शिकायत प्राप्त होती है, तो जाम में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर सहित नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।

Karera, Shivpuri | Aug 14, 2026

दबंगों के अत्याचार आखिर किस हद तक जाएंगे?

यह तस्वीर सिर्फ एक घायल महिला की नहीं, बल्कि उस बेबसी की तस्वीर है, जिसमें एक गरीब और कमजोर परिवार आज भी दबंगई के सामने न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

आरोप है कि सहरिया समुदाय की महिला गीता के साथ खेत में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घसीटकर पीटा गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका बेटा और पति उसे किसी तरह उठाकर उपचार और मदद की उम्मीद में संजय के घर लेकर पहुंचे।

महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और परिवार घटना के बाद भयभीत बताया जा रहा है।

सवाल यह है कि आखिर एक गरीब आदिवासी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की नौबत क्यों आई? क्या कमजोर और गरीब होना किसी के साथ हिंसा करने का अधिकार दे देता है?

प्रशासन और पुलिस से मांग है कि मामले को सामान्य विवाद मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। पीड़िता को तत्काल उचित उपचार और सुरक्षा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

गरीब की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझिए।
हर घाव न्याय की मांग करता है।

दबंगों के अत्याचार आखिर किस हद तक जाएंगे? यह तस्वीर सिर्फ एक घायल महिला की नहीं, बल्कि उस बेबसी की तस्वीर है, जिसमें एक गरीब और कमजोर परिवार आज भी दबंगई के सामने न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। आरोप है कि सहरिया समुदाय की महिला गीता के साथ खेत में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे घसीटकर पीटा गया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, उसका बेटा और पति उसे किसी तरह उठाकर उपचार और मदद की उम्मीद में संजय के घर लेकर पहुंचे। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और परिवार घटना के बाद भयभीत बताया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर एक गरीब आदिवासी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की नौबत क्यों आई? क्या कमजोर और गरीब होना किसी के साथ हिंसा करने का अधिकार दे देता है? प्रशासन और पुलिस से मांग है कि मामले को सामान्य विवाद मानकर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। पीड़िता को तत्काल उचित उपचार और सुरक्षा मिले, घटना की निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। गरीब की खामोशी को उसकी कमजोरी मत समझिए। हर घाव न्याय की मांग करता है।

Karera, Shivpuri | Aug 12, 2026

सावन में दिनारा के हनुमान मंदिर में गूंज रहा ‘ॐ नमः शिवाय’, मिट्टी से बन रहा शिव परिवार

अच्छी बारिश, हरियाली, गौ माता और विश्व शांति की कामना लेकर तीसरे वर्ष भी जारी है अनूठी शिव आराधना

दिनारा। सावन के पवित्र महीने में दिनारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान शिव की अनूठी आराधना का सिलसिला जारी है। मंदिर में प्रतिदिन मिट्टी से भगवान शिव एवं शिव परिवार की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ इन प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं और बाद में लगभग चार किलोमीटर की यात्रा निकालकर विधि-विधान से उनका विसर्जन करते हैं। इस धार्मिक आयोजन में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।

मंदिर के पुजारी कल्लू महाराज ने बताया कि शिव परिवार निर्माण और पूजन का यह लगातार तीसरा वर्ष है। सावन के पूरे महीने श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में जुटे हुए हैं। भक्त ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए मिट्टी से शिवजी, माता पार्वती और शिव परिवार की प्रतिमाएं बनाते हैं। इसके बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन यात्रा निकाली जाती है।

अच्छी बारिश और हरियाली के लिए विशेष प्रार्थना

कल्लू महाराज ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करना नहीं, बल्कि पूरे भारत में अच्छी बारिश, खेतों में हरियाली और सभी जीव-जंतुओं के लिए पर्याप्त जल की कामना करना भी है। किसानों के लिए पर्याप्त वर्षा को बेहद जरूरी बताते हुए श्रद्धालु भगवान शिव से अच्छी बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों, किसानों, पशु-पक्षियों और समस्त जीव-जंतुओं के जीवन के लिए पानी अनिवार्य है। इसी भावना के साथ भगवान महादेव से वर्षा और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता की प्रार्थना की जा रही है।

गौ माता के संरक्षण का भी संदेश

धार्मिक आयोजन के दौरान गौ माता के संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। कल्लू महाराज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को भी दोहराया। उनका कहना है कि गौवंश की सेवा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

चार किलोमीटर की यात्रा के बाद होगा विसर्जन

प्रतिदिन तैयार होने वाली शिव परिवार की मिट्टी की प्रतिमाओं को श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ विसर्जन के लिए ले जाते हैं। लगभग चार किलोमीटर की यात्रा के बाद गिराज धरण मंदिर के पास स्थित तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए आगे बढ़ते हैं।

कल्लू महाराज ने सावन के महीने में सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भक्ति भाव से भगवान महादेव की आराधना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भक्ति में शक्ति है और शक्ति में भक्ति है। भगवान शिव की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

इस आयोजन में दीपक तिवारी, दीपक लोधी, रोहित लोधी, जितेंद्र लोधी, मैथिली शरण गुप्ता, संदीप साहू, बल्लू साहू, नीरज लोधी, रामकुमार यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, कैलाश गुप्ता, बुद्ध सिंह यादव और मंगल यादव सहित अनेक शिव भक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

सावन में दिनारा के हनुमान मंदिर में गूंज रहा ‘ॐ नमः शिवाय’, मिट्टी से बन रहा शिव परिवार अच्छी बारिश, हरियाली, गौ माता और विश्व शांति की कामना लेकर तीसरे वर्ष भी जारी है अनूठी शिव आराधना दिनारा। सावन के पवित्र महीने में दिनारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान शिव की अनूठी आराधना का सिलसिला जारी है। मंदिर में प्रतिदिन मिट्टी से भगवान शिव एवं शिव परिवार की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ इन प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं और बाद में लगभग चार किलोमीटर की यात्रा निकालकर विधि-विधान से उनका विसर्जन करते हैं। इस धार्मिक आयोजन में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। मंदिर के पुजारी कल्लू महाराज ने बताया कि शिव परिवार निर्माण और पूजन का यह लगातार तीसरा वर्ष है। सावन के पूरे महीने श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में जुटे हुए हैं। भक्त ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए मिट्टी से शिवजी, माता पार्वती और शिव परिवार की प्रतिमाएं बनाते हैं। इसके बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन यात्रा निकाली जाती है। अच्छी बारिश और हरियाली के लिए विशेष प्रार्थना कल्लू महाराज ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करना नहीं, बल्कि पूरे भारत में अच्छी बारिश, खेतों में हरियाली और सभी जीव-जंतुओं के लिए पर्याप्त जल की कामना करना भी है। किसानों के लिए पर्याप्त वर्षा को बेहद जरूरी बताते हुए श्रद्धालु भगवान शिव से अच्छी बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों, किसानों, पशु-पक्षियों और समस्त जीव-जंतुओं के जीवन के लिए पानी अनिवार्य है। इसी भावना के साथ भगवान महादेव से वर्षा और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता की प्रार्थना की जा रही है। गौ माता के संरक्षण का भी संदेश धार्मिक आयोजन के दौरान गौ माता के संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। कल्लू महाराज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को भी दोहराया। उनका कहना है कि गौवंश की सेवा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। चार किलोमीटर की यात्रा के बाद होगा विसर्जन प्रतिदिन तैयार होने वाली शिव परिवार की मिट्टी की प्रतिमाओं को श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ विसर्जन के लिए ले जाते हैं। लगभग चार किलोमीटर की यात्रा के बाद गिराज धरण मंदिर के पास स्थित तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए आगे बढ़ते हैं। कल्लू महाराज ने सावन के महीने में सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भक्ति भाव से भगवान महादेव की आराधना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भक्ति में शक्ति है और शक्ति में भक्ति है। भगवान शिव की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस आयोजन में दीपक तिवारी, दीपक लोधी, रोहित लोधी, जितेंद्र लोधी, मैथिली शरण गुप्ता, संदीप साहू, बल्लू साहू, नीरज लोधी, रामकुमार यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, कैलाश गुप्ता, बुद्ध सिंह यादव और मंगल यादव सहित अनेक शिव भक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

Karera, Shivpuri | Aug 12, 2026

सावन में दिनारा के हनुमान मंदिर में गूंज रहा ‘ॐ नमः शिवाय’, मिट्टी से बन रहा शिव परिवार

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171

सावन में दिनारा के हनुमान मंदिर में गूंज रहा ‘ॐ नमः शिवाय’, मिट्टी से बन रहा शिव परिवार पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो.7470902171

Karera, Shivpuri | Aug 12, 2026

खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर

पत्रकार राम मनोहर मिश्रा  मो.7470902171

खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर पत्रकार राम मनोहर मिश्रा मो.7470902171

Karera, Shivpuri | Aug 12, 2026