सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कांकेर के मेला भाठा मैदान में जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाया गया।
शिविर में प्रमुख लाभ:
09 हितग्राहियों को गेंदा पौधे एवं 06 को फलदार पौधे वितरित
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत कुमारी चंचल को ₹20 हजार की सहायता
04 हितग्राहियों को बी-1 एवं खसरा प्रदाय
10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर एवं 01 को बैसाखी
25 वरिष्ठजनों को छड़ी
कुष्ठरोगी को MCR चप्पल एवं सेल्फ केयर किट
03 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 03 माताओं की गोदभराई
मेगा स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परामर्श, उपचार एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।
विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिला रहा है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें योजनाओं से जोड़ना है।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान