गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेलकाबोड़ में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने ग्रामीणों के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर तथा फावड़े से सफाई करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता को निरंतर जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।
स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव और सुंदर गांव के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने स्वच्छता को नियमित जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया।
स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, निरंतर जनभागीदारी का दायित्व है। 🇮🇳
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान