कांकेर शहर में आधी रात भालू की दस्तक, राहगीरों में मची दहशत
कांकेर शहर में एक बार फिर जंगली जानवर की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। शहर के जवाहर वार्ड स्थित मेन रोड पर आधी रात अचानक एक भालू पहुंच गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब भालू को देखा तो वे घबराकर वहां से हट गए और इसकी सूचना तत्काल कांकेर वन विभाग को दी गई।
बताया जा रहा है कि भालू रात के समय जंगल से निकलकर भोजन और पानी की तलाश में शहर की ओर पहुंचा। शहर के रिहायशी इलाकों के आसपास भालू की लगातार आवाजाही से स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर शहर और आसपास के इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में रात के समय सड़क पर आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
भालू के शहर में पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग को तत्काल जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम द्वारा भालू की गतिविधियों पर �
Kanker, Kanker | Oct 1, 2026