सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर ग्राम हल्बा, ब्लाक चारामा, जिला कांकेर | हितग्राहियों की जुबानी सेवा का अनुभव
ग्राम गीतपहर निवासी श्रीमती हेमेश्वरी सिन्हा ने शिविर में अपनी आंखों की जांच कराई। नेत्र परीक्षण के बाद उन्हें तत्काल निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि गांव में ही जांच और तुरंत चश्मा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई।
वहीं ग्राम जेपरा निवासी श्री दुर्गेश राम नागे का शिविर में ही आयुष्मान वय वंदन कार्ड तत्काल बनाकर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बिना किसी परेशानी के उनका कार्ड मौके पर ही बन गया। उन्होंने ग्रामीणों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
गांव तक पहुंचती स्वास्थ्य सेवाएं, आसान होता जनकल्याण का लाभ।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान