चित्रकूट- लंका तिराहे से नयागांव हनुमान धारा को जोड़ने वाले बड़े पुल के टूटने के बाद, मुख्यमंत्री के निर्देश पर चित्रकूट पहुंचे सेतु विभाग के मुख्य इंजीनियर गोपाल सिंह ने जल्दी मार्ग चालू करने हेतु पीपा पुल की बात कही
हालांकि चित्रकूट के इस पुल पर पीपा पुल कार्य नही कर पायेगा, क्योकि जमीन से पुल की ऊंचाई करीब 20 फुट है और बाढ़ के बाद पानी अब काफी नीचे आ गया है और बरसात के बाद और नीचे जाएगा, तो पुल के दोनो हिस्से का लेवल मेंटेन नही हो पायेगा, क्योकि पीपा की ऊंचाई और मोटाई इतनी नही होती कि वह कम पानी मे 20 फुट का लेवल मेंटेन कर सके, पीपा पुल की बात बस सांत्वना देगी कार्य नही हो पायेगा