चित्रकूट के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अखिल भारतीय आदिवासी खेल संघ का दिल्ली में अधिवेशन
छत्तीसगढ़ से धनेंद्र को जिम्मेदारी
धनेन्द्र राय त्रिपाठी बने अखिल भारतीय आदिवासी खेल संघ के छत्तीसगढ़ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
रअखिल भारतीय आदिवासी खेल संघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार तथा खेल गतिविधियों को सुदृढ़ व सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से धनेन्द्र राय त्रिपाठी को राज्य का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी आधिकारिक पत्र 25 अगस्त 2026 को जारी किया गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
अखिल भारतीय आदिवासी खेल संघ का अधिवेशन नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्य़ूशन आफ इंडिया भवन में हुआ। जिसके बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का मुख्य लक्ष्य राज्य के आदिवासी समाज के युवाओं और खिलाड़ियों को मुख्यधारा के खेलों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को तराशकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना है। त्रिपाठी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संघ की नीतियों और कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर पर व्यापक मजबूती मिलने की उम्मीद है। त्रिपाठी ने कहा कि संघ अपने मूल मंत्र "खेलेंगे आदिवासी, जीतेंगे भारत" के तहत देश भर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अन्य राज्यों में भी विस्तार:संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए अन्य राज्यों में भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें हरियाणा में देवेंद्र चंदीला, दिल्ली में जितेंदर कंवर और उत्तर प्रदेश में प्रवीण कुमार सैन को जिम्मेदारी मिली है।